Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण के राज्यों में आज से चार दिनों तक लगातार मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड और आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक केरल के इडुक्की जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पठनमथीट्टा, कोट्टायम, पलक्कड और मलप्पुरम जिलों में लगातार चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बुधवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने के पूरे आसार हैं।

दिल्ली के इन इलाकों में  बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित कांझावाला, रोहिणी, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, मालवीयनगर कुछ स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में  बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों में बारिश के आसार

वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सुबह उत्तर प्रदेश के बहजोई, सहसवां, कासगंज, गंजडुंदवाड़ा, एटा, खुर्जा, गबाना समेत कई अन्य जगहों पर बारिश होगी।

इसके अलावा शामली, कांधला, बदायूं, फिरोजाबाद और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है।

बिहार के इन इलाकों में बारिश

पटना स्थित मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पांच अक्टूबर को बिहार के सभी 38 जिलों में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। राज्य में छह अक्तूबर से बारिश की स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में 6 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बंगाल में बाढ़ जैसी स्थिति

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की तरफ से अचानक पानी छोड़े जाने और लगातार भारी बारिश के चलते पश्चिम बंगाल के छह जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

इन जिलों में पश्चिम और पूर्वी बर्दवान, बांकुरा, बीरभूम, हुगली और हावड़ा शामिल हैं। राज्य की स्थिति इतनी गंभीर हो गयी की सहायता के लिए सेना और एनडीआरएफ को बुलाना पड़ा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img