Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

तगादा करने पर अधेड़ महिला की गला रेतकर हत्या

  • पड़ोसी रिटायर्ड टीचर ने लिए थे महिला से रुपये उधार
  • हत्यारोपी ने बताया महिला ने की थी उसकी बेइज्जती

जनवाणी ब्यूरो |

गढ़ीपुख्ता: क्षेत्र के गांव भैंसवाल में एक सनसनीखेज वारदात में अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पड़ोसी अधेड़ महिला की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। उस समय घर में कोई नहीं थी और सुबह के समय पड़ोसियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मृतका के पुत्र की तहरीर के बाद पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए 24 घंटे बाद ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला रुपयों के लेन-देन की रंजिश का बताया गया है।

गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी 55 वर्षीय महिला अनिता पत्नी स्व. सुक्कड के चार बच्चे हैं। जिनमें दो पुत्र व दो पुत्री हैं। पुत्र दिल्ली में रहकर सर्विस करते हैं। अनिता अकेली ही गांव में रहती थी और अक्सर अपने पुत्र के साथ दिल्ली में भी रहती थी। दो गुरुवार को ही महिला दिल्ली से गांव आई थी। शुक्रवार की सुबह जब अनिता के घर के दरवाजे नहीं खुले तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो अनिता का लहुलुहान शव पड़ा था जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

पड़ोसियों की सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस पहुंची और मृतका के बेटे को जानकारी देते हुए शव कब्जे में ले लिया। बाद में परिजन भी पहुंच गए। मृतका के पुत्र ललित कुमार ने बताया कि वह सब दिल्ली रहते हैं और उनकी मां गांव में अकेली रहती है। कभी-कभी दिल्ली हमारे पास भी रहने आ जाती है।

पड़ोस में ही रहने वाला रिटायर्ड शिक्षक लालसिंह पुत्र रिसाला आए दिन उसकी मां से पैसा उधार लेता रहता था। मां के कई बार तकादा करने के बावजूद भी वह पैसा नहीं लौटा रहा था। तीन-चार दिन पूर्व इसी मामले को लेकर उसकी मां व लालसिंह के बीच विवाद भी हो गया था। ललित ने लालसिंह व उसके परिजनों सोनू पुत्र रिसाला, अनुज व अमित पर मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए गढीपुख्ता थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी लालसिंह को उसके घर से ही गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया।

हत्या की वारदात कबूली
गढ़ीपुख्ता। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या करने की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने अनिता से कुछ रुपये उधार लिए थे जिसके लिए वह आए दिन तकादा करती रहती थी। अनिता ने कई बार समाज के लोगों के सामने उसकी बेइज्जती भी की थी जिसके बाद उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर अनिता की हत्या की साजिश रची और गुरुवार की देर रात जब अनिता घर में अकेली सोई हुई थी तो वह धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस गया तथा गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह फरार नहीं हुआ बल्कि अपने घर में जाकर सो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने हत्याकि में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। फरार तीनों अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img