Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: दुधिया की गोली मारकर हत्या, हाईवे किया जाम, गन्ने के खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर निवासी दूधिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। दूधिया का शव बागपत बाघू रोड पर एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव को पुलिस द्वारा नहीं उठाने दिया। परिजन शव को लेकर बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया। यहां कई घंटे तक परिजनों ने शव को नहीं उठाने दिया और पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया और शव को पोस्टमार्टम में लिए भेजा।

मंगलवार की सुबह बागपत बाघू रोड पर चीनी मिल के पीछे खेत में काम करने पहुंचे किसान देवेन्द्र सिंह को एक शव दिखायी दिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिसमे शव की पहचान संतोषपुर निवासी विपिन उर्फ गोधू के रूप में हुई। उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। बताया जाता कि विपिन दूध की सप्लाई करता था। रात्रि में विपिन दूध सप्लाई करके बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे रोक लिया और गन्ने में खेत में ले गए। खेत में ले जाकर उसके सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विपिन की बाइक खेत के बाहर सड़क पर पड़ी मिली ही। सड़क पर भी एक गोली मिली है और दो खोखे खेत में मिले है। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजनों ने शव को उठाने नहीं दिया। परिजन और ग्रामीण शव को लेकर बागपत के राष्ट्र वन्दना चौक पर पहुंचे। वहां उन्होंने शव को चौक पर रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया।

हाईवे जाम की सूचना पर एएसपी एनपी सिंह और सीओ श्रेष्ठा ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन नहीं माने और कई घंटे तक हाईवे जाम रखा। कई घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एएसपी का कहना है कि इसकी जांच में कई टीमों को लगा दिया गया है।

गर्मी में बिलबिला गए यात्री

हाईवे जाम होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा है। कई घंटे तक यात्रियों को बसों में ही बैठना पड़ा। जिससे गर्मी में वह बिलबिला गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img