Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर, लाखों की चोरी

  • देर रात दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए बदमाश
  • गंगानगर थाना क्षेत्र के मामेपुर गांव का है मामला

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: जनपद में अपराधियों का दुस्साहस रोकने में पुलिस नाकाम ही साबित हो रही है। शुक्रवार रात बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। क्षेत्र में एक किसान के परिवार पर बदमाश नशीला स्प्रे डालकर 50 तोले सोना और नकदी उड़ा ले गए। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह सूचना मिलने पर सीओ सदर देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

गंगानगर थाना क्षेत्र के मामेपुर गांव निवासी विकास चौहान नोएडा स्थित एचसीएल कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात है। उनका छोटा भाई विक्रांत चौहान गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करता है। बीती शुक्रवार की रात विक्रांत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। जबकि उसकी मां सरला चौहान बरामदे में सो रही थी। इसी बीच मौका बदमाश घर के पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए।

इसके बाद बदमाशों ने घर मे बंधे कुत्ते को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके साथ घर के सदस्यों को भी नशीला पदार्थ सुंघाया। इसके बाद दुस्साहसी बदमाशों ने दो कमरों को खंगालते हुए तीन सेफ, दो संदूक, अलमीरा से करीब 650 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के आभूषण व 30 हजार की नकदी, घड़ी, कपड़े आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

सुबह साढ़े तीन जब विक्रांत की पत्नी उठी तो कमरों की हालत देखकर मामले की जानकारी हुई। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 50 लाख से अधिक बताई जा रही है। वहीं, इस नुकसान को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गंगानगर पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी की।

वहीं, सीओ सदर देहात बृजेश कुमार ने बताया कि चोर रात में किसी तरह घर के पीछे से अंदर घुस आए। जिसके बाद बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर दी है। उसके आधार पर ही जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की पड़ताल

इस दौरान घर के अंदर से करीब 50 तोले सोने की ज्वैलरी और लाखों की नकदी अपने साथ ले गए। सुबह उठाकर सामान बिखरा देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सुबह साढ़े सात बजे गंगानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घर के अंदर पालतू कुत्ता भी बदहवास हालत में मिला है। माना जा रहा है कि कुत्ते को भी कुछ खिलाया गया है।

नोएडा आइटी कंपनी में मैनेजर है पीड़ित का भाई

मामेपुर निवासी स्व. सुभाष चंद के बड़े बेटे विकास चौहान नोएडा में रहते हैं। वह आइटी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी में मैनेजर है। विकास का छोटा भाई विक्रांत गांव में ही खेती-बाड़ी संभालता है। विक्रांत बड़ी खेती का किसान है। शुक्रवार की रात विक्रांत अपनी पत्नी सुनीता व दोनों बच्चों अभय और युवराज के साथ कमरे में सो रहा था, जबकि मां सरला चौहान बाहर वाले बरामदे में सोयी हुई थी। घर के पिछली तरफ दीवार छोटी है। जहां पर पशु भी बंधे हैं।

परिजन जागे तो पता चला

आशंका जताई जा रही है कि बदमाश इसी दीवार को फांदकर अंदर घुसे। रात करीब साढ़े तीन बजे विक्रांत की पत्नी सुनीता जगी तो उसने दरवाजा खुला पाया। दोनों कमरों में सभी सामान अस्त-व्यस्त हालत में था। विक्रांत व विकास दोनों भाइयों के जेवर पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। विक्रांत ने बताया कि बदमाशों ने दोनों कमरों में रखी तीन अलमारियों को पूरी तरह से खंगाल दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img