Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

रेस्क्यू सेंटर के बाद अब मिल सकता है मिनी चिड़ियाघर

  • योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भेजा जा चुका है प्रस्ताव
  • संजय वन में बनाने का है प्रस्ताव, रैपिड के बाद बदलेगी किस्मत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश सरकार ने जिस तरह हस्तिनापुर में वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर बनाने की अनुमति दी है। उससे वेस्ट यूपी के जंगली जानवरों को एक नई सौगात मिली है। अब मेरठवासियों को दिल्ली रोड स्थित संजय वन में मिनी चिड़ियाघर स्थापित होने का इंतजार है। वन विभाग ने योगी सरकार के पहले कार्यकाल में इस संबंध जो फाइल भेजी थी, अनुमान लगाया जा रहा है कि उसको भी देर सबेर अनुमति मिल जाएगी।

दिल्ली रोड स्थित 12 एकड़ में फैले संजय वन को 1982 में चेतना केंद्र के रूप में बसाया गया था। यहां 100 से अधिक प्रजाति के पक्षी हैं। पेड़-पौधों की सैकड़ों प्रजातियां हैं। यहां पर नीलगाय का बड़ा झुंड है। खरगोश, लोमड़ी, अजगर जैसे जीव हैं। स्मृति वन के साथ नक्षत्र वाटिका स्थापित है।

06 10

केंचुआ पालन, जैविक खाद बनाने का काम होता है। लगभग 65 फीट ऊंचा मेरठ दर्शन स्तांभ (वच टावर) कारगिल शहीद मनोज तलवार को समर्पित है। मिनी चिड़ियाघर की स्थापना में अधिक बजट की जरूरत भी नहीं होगी। मिनी चिड़ियाघर में विभिन्न प्रजाति के जानवरों को रखने की अनुमति दी जाती है।

संजय वन में पहले भी मिनी चिड़ियाघर हुआ करता था। यहां 1992 तक मिनी चिड़ियाघर था। उसमें सैकड़ों प्रकार के पक्षी, हिरन, खरगोश, लोमड़ी और यहां तक की एक मगरमच्छ भी था। वर्ष 1982 में करीब 12 एकड़ क्षेत्रफल में बसाए गए संजय वन में ईको-टूरिज्म विकसित करने के लिए 2013 में तत्कालीन डीएफओ ने भी प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा। इसके बाद अदिति शर्मा ने अपनी तैनाती के दौरान एक प्रस्ताव शासन को भेजा था।

विधायक डा़ सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सवा दो करोड़ का प्रोजेक्ट दिया, किंतु अब तक फाइल आगे नहीं बढ़ सकी थी। वर्ष 2016 में वन विााग ने मेरठ विकास प्राधिकरण को 1़10 करोड़ का प्रोजेक्ट दिया था। एमडीए ने अवस्थापना निधि से 25 लाख रुपये जारी किए थे, जिससे संजय वन में वच टावर की मरम्मत, पार्क में झूला लगाना, नर्सरी एवं नवग्रह नक्षत्र वाटिका स्थापना आदि का काम हुआ।

प्रदेश सरकार ने मेरठ और मुरादाबाद दो जिलों में मिनी चिड़ियाघर की स्थापना के आदेश दिए है। मेरठ में दिल्ली रोड स्थित संजय वन को चिहिन्त करते हुए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। इसे विकसित किया जाएगा। यहां पर्यटक भी आकर्षित होंगे। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि संजय वन में मिनी चिड़ियाघर का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। अभी इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img