Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

खनन माफियाओं का वन विभाग की टीम पर हमला

  • हमले में वन विभाग के दारोगा सहित पांच घायल, एक खनन माफिया हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

परीक्षितगढ़: खादर क्षेत्र के ग्राम खरखाली गांधी गंगा घाट से खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भर कर जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वनकर्मियों को देख चालक भागने लगा। वनकर्मियों ने एक खनन माफिया को दबोच लिया। जिस पर खनन माफिया के साथियों ने वनकर्मियों को घेर लिया तथा लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करते हुए दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

वनकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस पर थाना पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घायल वनकर्मियों को मेडिकल में भर्ती कराया। पुलिस ने दबिश के दौरान एक खनन माफिया को हिरासत में लेते हुए थाने ले आए। वन दारोगा ने सात नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

01 38 e1616723430311

खादर क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। खादर व देहात क्षेत्र के लोगों ने गंगा से खनन होने की सूचना थाना पुलिस व आसिफाबाद चौकी पर कर चुके हैं, लेकिन पुलिस इस और कोई ध्यान नहीं दे रही थी। जिसके चलते खनन माफियाओं ने बीती रात एक बड़ी घटना को अंजाम दिया।

ग्राम शिवपुरी निवासी प्रिंस पुत्र प्रमोद खरखाली गांधी घाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से खनन कर वापस अपने गांव लौट रहा था। मुखबिर की सूचना पर वन दारोगा विनोद कुमार वनकर्मियों की टीम के साथ खादर पहुंचे और खनन माफिया प्रिंस वनकर्मियों को देख टैÑक्टर लेकर भागने लगा। जिस पर वनकर्मियों ने प्रिंस को रोकने की कोशिश की, लेकिन माफिया प्रिंस ने वनकर्मियों की टीम के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।

किसी तरह वनकर्मियों ने जान बचाई, लेकिन ट्रैक्टर चालक वनकर्मियों को चकमा देकर ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। वनकर्मी ट्रैक्टर को खरखाली नीमका मार्ग पर पहुंचे तभी खनन माफिया करीब एक दर्जन से अधिक साथियों को लेकर पहुंचा और वनकर्मियों से ट्रैक्टर छीनने का प्रयास किया। विरोध पर माफियाओं ने वनकर्मियों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।

02 38 e1616723471643

हमले में वन दारोगा आकाश कुमार, विनोद कुमार, वन रक्षक अमित भंडारी, वनकर्मी तेजपाल, मनोज गंभीर से घायल हो गए। सूचना मिलने पर वन क्षेत्रीय अधिकारी जगनाथ कश्यप, वनकर्मी हस्तिनापुर एवं भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायल वनकर्मियों को मेडिकल में भर्ती कराया।

वन दारोगा आकाश कुमार ने खनन माफिया ग्राम शिवपुरी निवासी प्रिंस पुत्र प्रमोद, संजय पुत्र सुरेन्द्र, प्रमोद पुत्र सुरेन्द्र, अमित पुत्र सुरेन्द्र, डब्बू पुत्र नरेन्द्र, सागर पुत्र विनोद, सोहित पुत्र मगन को नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दबिश के दौरान एक आरोपी प्रमोद पुत्र सुरेन्द्र को हिरासत मे लेते हुए थाने ले आए।

इस संबंध में वन क्षेत्रीय अधिकारी जगन्नाथ कश्यप ने बताया कि खनन होने की सूचना पर वन कर्मी की टीम पहुंची। जिस पर दर्जनभर लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। जिसमें सात नामजद व पांच लोग अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रात में खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया है। वन विभाग के दारोगा ने सात के नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img