जनवाणी ब्यूरो |
चंडीगढ़: आज गुरूवार को आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब में अपने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन उम्मीदवारों में छह मंत्री शामिल हैं।

पार्टी की तरफ से अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह और संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
वहीं जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को वोट दिया गया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतारा गया है।

