- बोले- ट्यूबेल में बिजली मीटर लगेंगे पर नहीं आएगा बिल, रिकॉर्ड रखने के लिए लगाया जा रहा
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने प्रदेश सरकार के एक साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों के ट्यूबेल पर बिजली मीटर लगेंगे। लेकिन बिल नहीं देना पड़ेगा। प्रभारी मंत्री ने सरकार की 1 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि मौजूदा सरकार के दौर में कानून व्यवस्था बेहतर है। अपराध निचले पायदान पर पहुंच गया है। जिससे निवेश में भारी बढ़ोतरी हुई है। जो रोजगार सृजन का बड़ा कारण बन रहा है।
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने मौजूदा प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर बताया कि इस दौरान बढ़ते निवेश के चलते बेरोजगारों को नौकरी, ट्रांसपेरैंसी और इन्फ्रास्ट्रक्चर में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 6 साल के दौरान प्रदेश विकास के पथ पर काफी आगे बढ़ा है। शहरों में कनेक्टिविटी बढ़ी है। जिससे व्यापार फल-फूल रहा है।

कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने के कारण अपराध शून्य होने के चलते व्यापारी वर्ग को काफी राहत मिली है। कहा कि सरकार किसानों को मुफ्त बिजली दे रही है। ट्यूबेल पर मीटर लगाए जा रहे हैं। लेकिन उनके बिल नहीं आएंगे। केवल लोड की जानकारी रखने और बिजली उपभोग का रिकॉर्ड रखने के लिए मीटर लगाए जा रहे हैं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध और अपराधियों का उन्मूलन हो रहा है। जिससे जनता सरकार की वाहवाही कर रही है। यही कारण है कि एक साल पूर्व प्रदेश की देवतुल्य जनता ने योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को फिर से बहुमत से जिताया। इस मौके पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन शामिल रहे।

