Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

हाथी के हमले में महिला व बुजुर्ग की मौत के बाद मृतकों के घर पहुंचे राज्यमंत्री

  • सरकार द्वारा उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया है  
  • हमले में मारे गए बुजुर्ग गन्ना समिति के सदस्य थे, परिवार को मिलेगी मदद 

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: शनिवार को हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में जंगली हाथी ने दो लोगों पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। हाथी के हमले में एक महिला और एक 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। ये क्षेत्र गन्ना राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की विधानसभा में आता है।

मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दोनों मृतकों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की है और सरकार द्वारा उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया है। मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार के नियमों के अनुसार जंगली जानवर के हमले में मारे गए व्यक्ति के परिजनों 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का प्रावधान है और बहुत जल्द ही मृतकों के परिजनों को ये मुआवजा राशि मिल जाएगी।

वही उन्होंने ये भी बताया कि हमले में मारे गए बुजुर्ग गन्ना समिति के सदस्य थे, उन्होंने गन्ना समिति के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि उसके घर जाकर कागज तैयार करें और गन्ना समिति की तरफ से भी उचित मदद की जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img