Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

विधानसभा में एक फीट भी कच्चा रास्ता नहीं छोड़ेंगे: मंत्री सुरेश राणा

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: बुधवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उप्र के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य तथा ब्लॉक प्रमुख का सम्मान बीजेपी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद मंत्री सुरेश राणा ने अपने संबोधन में मोदी योगी सरकार के कार्यों का बखान किया। उन्होंने बताया कि विकास कराना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है।

उन्होंने मोदी-योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि देश प्रदेश में हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया है। सभी सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा गया है। शिक्षा क्षेत्र में योगी सरकार ने करीब सवा लाख सरकारी स्कूलों की दशा सुधारी है। आज प्राथमिक स्कूल प्राइवेट स्कूलों से बेहतर है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 70 सालों में पिछली सरकारों में प्रदेश में 12 मेडिकल कलेज थे लेकिन अब साढ़े चार साल में योगी सरकार में 40 मेडिकल कालेज बनाये गए। उन्होंने कहा कि थानाभवन विधानसभा को देश की नंबर एक विधानसभा बनाने को कहा, उन्होंने कहा कि विधानसभा में एक फिट भी कच्चा रास्ता नहीं रहेगा। विकास के नए आयाम स्थापित किये जायेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img