- जिलाध्यक्ष ने मंडी समिति में सुनवाया जनसंवाद कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 9 करोड़ किसान परिवार को 18 करोड़ रुपए की किसान सम्मान निधि हस्तांतरण के मौके पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनवाया गया।
नजीबाबाद के कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रांगण में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने संबोधित किया और भाजपा की नीतियों के सम्बंध में बताया। क्षेत्र के किसानों ने पीएम मोदी का सीधे संवाद को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सम्मानित किसान बन्धुओं से भ्रामक प्रचार कर रहे लोगों से बचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक संदीप तायल , नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रान्त चौधरी, आईटी विभाग संयोजक विपुल शर्मा, कमल चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (म मो) मोनिका यादव, जिला संयोजक नमामि गंगे रुस्तम यादव , नगर महामंत्री विशाल माहेश्वरी, नगर महामंत्री संजय सैनी, नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, दीपक कर्णवाल, नीरज जी, प्रफुल्ल वशिष्ठ हिमांशु तायल आदि उपस्थित रहे।

