Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

घरेलू विवाद में लापता अधेड़ का सड़ा गला शव बरामद

  • शव के पास से कोल्ड डिंक व सल्फास की शीशी मिली

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: गांव गागोर में गन्ने के खेत में अधेड़ का सड़ा गला शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। जिलके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ उमड पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया। शव के पास से सल्फास व कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद हुई है जिसके बाद पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।

ऊन चौकी क्षेत्र के गांव गागोर के जंगल में लोकेंद्र पुत्र पृथ्वी निवासी टोडा के गन्ने के खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। लोकेंद्र का बटाईदार ओम प्रकाश खेत पर गया तब उसने वहां पर शव पड़ा देख और लोकेंद्र व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

जिसके बाद सीओ कैरानाा जितेंद्र सिंह, एसओ झिंझाना सर्वेश सिंह, ऊन व चौसाना पुलिस के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड में दर्ज नाम से विजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव बैरागी के रूप में शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी।

परिजन मौके पर पहुंचे तो उनमें कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के पुत्र मदन की 25 नवंबर को शादी हुई थी। शादी में मृतक का परिजनों के साथ विवाद हो गया था जिसके बाद से वह लापता था जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव के पास से कोल्ड ड्रिंक व सल्फास की सीसी मिली है। मृतक के पुत्र विवेक ने पिता के 26 नवंबर से घरेलू विवाद में लापता होने तथा क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। पुलिस भी आत्महत्या का मामला मान कर जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img