जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: मिशन मोदी अगेन पीएम के जिला अध्यक्ष दीपक तोमर ग्राम प्रधान लोयन ने नवाब अहमद हमीद के नेतृत्व में दिल्ली जाकर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। प्रधान दीपक तोमर ने बताया कि हाथरस कांड, किसान विरोधी कृषि कानून आदि घटनाओं से भाजपा की मानसिकता उजागर हो गई है।
उन्होंने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार किसान-मजदूर एवं शोषित वर्गों के विरुद्ध है। इस मौके पर दीपक प्रधान के साथ रामकुमार चेयरमैन, ओमवीर तोमर, मास्टर रमेश तोमर, संजू तोमर, बबली तोमर, अमित तोमर, बोबी, प्रमोद, बलवान, अर्जुन तोमर, सिद्धार्थ तोमर, अभिषेक तोमर, नवनीत तोमर, सौरभ, गौरव तोमर, सनी तवर, ललित सिवाच, मोनू, कुलदीप राठी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

