Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मिशन शक्ति अभियान हो रहा सफल

  • स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राए व महिलाए अपनें आप को कर रही हैं सुरक्षित महफूज

जनवाणी संवाददाता  |

मुज़फ्फरनगर: जनपद भर में एंटीरोमियों की टीम व जिला महिला थाने की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे अभियान का असर देखने को मिल रहा हैं। शहर भर में महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए मनचलों, शोहदों के धर पकड़ अभियान के अंर्तगत जनपद भर के समस्त स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सैंटर आदि के आस पास चेकिं ग अभियान चलाकर शोहदों व मनचलों को करारा सबक सिखाने का काम उक्त दोनों टीमों के द्वारा किया जा रहा हैं। वही भीड़भाड़ वाले क्षैत्र व बाजारों में महिलाओं को ‘इवटीजिंग‘ का शिकार होना पड़ रहा था।

WhatsApp Image 2022 04 28 at 11.59.41 AM

वही अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने व सलाखों के पीछे भेजने में विश्वास रखने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभीषेक यादव के निर्देशानुसार जनपद भर में मनचलों व शोहदों के धर पकड़ अभियान के अर्न्तगत एंटीरोमियों व जिला महिला थाने की टीमों का गठन कर मनचलों व शोहदों को जनपद भर से चुगने का काम किया जा रहा। जनपद  भर के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सैंटर आदि के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।

WhatsApp Image 2022 04 28 at 11.59.42 AM

वही गठित की गयी दोनों टीमों के द्वारा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सैंटरों के आसपास अनावश्यक रूप से घूम रहें लोगों को जमकर लताड़  लगाई गयी एवं आगे से धूरियां बनाकर रखने के  लिए प्रेरित किया गया।  एंटीरोमियों व जिला महिला थानें की टीमों के सतर्क होने के कारण शोहदों व मनचलों के द्वारा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सैंटर आदि से दूरियां बना ली गयी हैं।

WhatsApp Image 2022 04 28 at 11.59.43 AM

क्या कहती हैं स्कूली छात्राएं एवं महिलाएं

जनपद भर में मनचलों व शोहदों पर कार्यवाही करने व महिलाओं एवं छात्राओं को ‘इवटीजिंग’ जैसी घटनाओं से निजात दिलाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान से छात्राओं को काफी फर्क महसूस हो रहा हैं। उनका कहना हैं कि जब से अभियान चलाया हैं तब से कालेज के आसपास या रास्ते में कोई किसी प्रकार की समस्याओं का सामना करना नही पड़ रहा हैं। पहले स्कूलों, कॉलेज व कोचिंग सैंटर की छ्ट्टी होने से पूर्व ही मनचलों, शोहदों के द्वारा रास्ते आदि में बैठकर परेशान किया जाता था, जहां से गुजरना मुश्किल हो जाता था,मगर अब सब कुछ बदल गया हैं। पहले घर से निकलने से भी परहेज किया जा रहा था ,मगर अब कोई किसी प्रकार की समस्या नहीं हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img