Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

विधायक के युवक को पीटने के मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस ने कहा जनता देगी जवाब

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: बीते दिनों बदरीनाथ सीट से विधायक महेंद्र भट्ट के हरमनी गांव भ्रमण के बाद एक युवक के सवालों का जवाब देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक के सवालों का जवाब देते हुए विधायक महेंद्र भट्ट किसी बात पर भड़क गए और युवक से उलझने लगे, जिसके बाद बीजेपी समर्थकों द्वारा भी वायरल वीडियो में युवक से हाथापाई और छीना झपटी की जा रही है।

हालांकि बाद में बदरीनाथ सीट के विधायक महेंद्र भट्ट ने वायरल वीडियो पर अपनी सफाई भी दी है। लेकिन अब इस वायरल वीडियो से लगता है विपक्ष में बैठी कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है और ये वीडियो मानो कांग्रेस के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं।

कांग्रेस अब चमोली जनपद में लगातार विधायक महेंद्र भट्ट के खिलाफ सड़कों पर उतरकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में थराली कांग्रेस ने भी ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी और नगर अध्यक्ष अब्बल गुसाईं के नेतृत्व में मुख्य बाजार में विधायक महेंद्र भट्ट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

थराली कांग्रेस अध्यक्ष देवी जोशी ने वायरल वीडियो पर बोलते हुए कहा कि सरकार के विधायक अब जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय जनता के सवाल करने पर भाग रहे हैं। यही नहीं उनके समर्थक सवाल करने वाले युवाओं से हाथापाई पर उतारू हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ ये भद्दा मजाक निंदनीय है। एक जनप्रतिनिधि का जनता से इस तरह का व्यवहार अशोभनीय है जिसका जवाब जनता जरूर देगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img