Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बागपत तहसील में विधायक ने गरीबों को कंबल वितरित किए

  • बढ़ती ठंड को देखते हुए शासन से आया था बजट, प्रशासन ने खरीदे कंबल

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर की तहसील सभागार में बढ़ती ठंड को देखते हुए गुरूवार को गरीबों को कंबल वितरण करने का कार्यक्रम किया गया। वहां पहुंचकर विधायक ने 70 गरीबों को कंबल बांटते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओें के बारे में बताया।

इस समय ठंड अपना कहर बरपा रही है और शासन ने गरीबों को ठंड से बचाने के लिए पंद्रह लाख रुपये का बजट जारी किया था। जिसके बाद डीएम ने तीनों तहसील को पांच-पांच का बजट भेज दिया था, ताकि गरीबों को कंबल दिए जा सकें।

इसको देखते हुए गुरूवार को बागपत तहसील में गरीबों को कंबल देने के लिए कार्यक्रम किया गया, जिसका शुभारंभ विधायक योगेश धामा ने किया। विधायक योगेश धामा, एसडीएम अनुभव कुमार, तहसीलदार प्रसून कश्यप ने संयुक्त रूप से 70 गरीबों को कंबल दिए, ताकि वह ठंड से बच सकें। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के हित में कार्य कर रही है और उन्होंने सभी से प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img