Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों का किया भव्य स्वागत

  • भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा विधानसभी चुनाव में जुटने का आह्वान

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एमएलसी शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, अनूप वाल्मीकि क्षेत्रीय मंत्री तथा सुमन त्यागी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य का जोरदार स्वागत किया गया।

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस लगन और कर्मठता से कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुनाव जितवाया है उसको वह कभी भी भूल नहीं सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी और समाज के लिए वह हर संभव प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जी-जान से जुटने का आह्वान किया।

13 31

किसान आंदोलन को लेकर कहा कि जिस तरह से भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ विपक्ष ने हंगामा किया था ठीक उसी तरह कृषि विधेयक के नाम पर विपक्ष के लोग किसानों को भर्मित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि भूमि अधिग्रहण कानून से किसानों का लाभ हुआ है।

इसी प्रकार कृषि विधेयक से भी किसान लाभान्वित होंग। कार्यक्रम में विनय राणा, राम मोहन अग्रवाल, सुमन त्यागी, शोभित त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, कुंवर कृष्ण बलदेव, युवा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, पूनम गोयल, विपुल शर्मा, शारदा चौधरी, दुष्यंत सिंह, नरेंद्र पहलवान, मिथुन पवार, दीक्षांत, डा. बीरबल, नेहा शर्मा, कविता चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि तथा संचालन जिला महामंत्री विवेक ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img