Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

विधायक ओमकुमार ने अम्बेडकर धर्मशाला को दिए 11 हजार

जनवाणी संवाददाता

नहटौर: क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने अपने कैम्प कार्यालय पर सोसल डिस्टेंसिंग के साथ जनता दरबार लगाकर उनकी समस्या सुनी और उनका शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार के कैम्प कार्यलय पर आने वाले फरियादियों के हाथ सेनिटाइज कराते हुए उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया गया। जिसके बाद सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विधायक ओमकुमार ने जनता की समस्या सुनी। इस दौरान विधायक के पास हैंडपम्प, सड़क आदि की समस्या आयी।

जिसका निस्तारण करने के लिए विधायक ने सम्बन्धित अधिकारी को फोन कर समस्या का समाधान शीघ्र करने के निर्देश दिए।इस मौके पर विधायक ओमकुमार ने कहा कि जनता की समस्या उनकी अपनी समस्या है। वह क्षेत्र की जनता के लिए हर समय खड़े हुए है।उन्होने जनता से कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नही हुआ है।

45 9

सभी लोग मास्क व सोसल डिस्टनसिंग व दो गज की दूरी बनाए रखने का पालन करने की अपील है। इस मौके पर मनोज हिटलर, विनीता शर्मा, प्रशान्त वर्मा, एड.अर्पित गुप्ता, शगुन वर्मा, अरविंद चौधरी, प्रधान कपिल देव, नरेश कुमार, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद थे।

वहीं विधायक ओमकुमार ने नहटौर विधानसभा के हल्दौर मंडल के गांव ढेल्ली गुज्जर, ढेल्ला गुज्जर, खैरपुर, जलालपुर हसना, सल्लाहपुर आदि गाँव का दौरा कर सम्मानित ग्राम वासियों से भेंट की एवं ग्राम वासियों की समस्या सुनी। विधायक ने गांव ढेल्ली गुज्जर मे अंबेडकर जी की धर्मशाला के निर्माण हेतु 11 हजार की धनराशि दी इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, नरेश चेयरमैन, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मनोज हिटलर, अरविंद चौधरी, हेमेंद्र प्रधान, शाश्वत रस्तौगी, अनुभव शर्मा, संजीव प्रधान, सागर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img