Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

विधायक तसलीम को समर्थकों समेत किया हाउस अरेस्ट

  • बिजनौर धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे विधायक

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद को उस समय भारी पुलिस बल ने घेर लिया जब वह अपने समर्थकों के साथ किसानों आंदोलन में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आवास से निकल रहे थे। पुलिस ने विधायक को रोककर हाउस अरेस्ट कर लिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को जिला मुख्यालय बिजनौर में किसानों का धरना प्रदर्शन होना था। विधायक नजीबाबाद हाजी तसलीम अहमद अपने आवास से धरना प्रदर्शन के लिए रवाना हो रहे थे कि तभी भारी पुलिस बल द्वारा उन्हें उनके आवास पर ही रोक लिया गया और नजरबंद कर दिया गया।

नजीबाबाद के विधायक हाजी तसलीम अहमद सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विधायक आवास पर ही रोका गया और बिजनौर नहीं जाने दिया गया। उनके साथ रफी अंसारी प्रधान, नईम मकरानी, हाजी दिलशाद, अनवर खान मंसूब, मरगूब अहमद, इंजीनियर शादाब हैदर, सरफराज मंसूरी, जाहिद अंसारी प्रधान, मेहताब अहमद, सिकंदर खान, आसिम अंसारी, जीशान अहमद आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img