किसान यात्रा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए सोमवार कोआयोजित होने वाली किसान यात्रा को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सपा विधायक तसलीम अहमद समेत विभिन्न सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। विधायक आवास पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
सोमवार को सपा की प्रस्तावित किसान यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गंभीर रहा। प्रशासन ने धारा 144 व कोविड-19 की गाइडलाइन का हवाला देकर सपाईयों को घर से नहीं निकलने दिया। सुबह से ही विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. के आवास पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी थी।
दोनों नेताओं के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद के मुनीरगंज स्थित कार्यालय के बाहर सपाईयों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सपाईयों ने जमकर नारेबाजी की। विधायक तसलीम अहमद ने कृषि कानून वापस लेने को दिल्ली में चल रहे है।
किसान आंदोलन के प्रति केन्द्र सरकार की उदासनीता पर चिंता जताई है। इस मौके पर साहनपुर के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, नवेद इकबाल सिद्दीकी, हाजी दिलशाद, अनवर खां मंसूब, नईम मकरानी, शाहिद मलिक, शेख अंजार, इजी. शादाब हैदर, सलमान, मरगूब, सरफराज मंसूरी, मौ. आसिम, आमिर सुहैल, अर्शी, शाहनवाज सैफी, यूसूफ कुरैशी, सिकंदर खां, अनवारूल हक, सुजात खां आदि शामिल रहे।

