जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: आगामी त्योहारों को लेकर थानाभवन सर्किल के पुलिसकर्मियों को बलवा ड्रिल कराई गई। इस दौरान दंगाइयों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक गुर सिखाए गए।
जनपद में त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार के निर्देश पर मंगलवार को थानाभवन क़स्बे के लाला लाजपतराय इंटर में क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर के नेतृत्व में थाना थानाभवन, गढ़ीपुख्ता व बाबरी थानों की पुलिस फोर्स को बलवा ड्रिल कराई गई।


