Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मोदी ने खिलाड़ियों को दिए सफलता के ‘मंत्र’

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से किया संवाद

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: रविवार को सरधना के सलावा गांव में इतिहास लिखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही युवा खिलाड़ियों से बात की। उन्होंने सुनहरा भविष्य का संकल्प लेने वाले खिलाड़ियों को समृद्धि का आशीर्वाद देने का काम किया। साथ ही खिलाड़ियों से सीधा संवाद करके उनमें जोश भरने का काम किया। जहां प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर खिलाड़ी जोश से लबरेज नजर आए। वहीं पीएम मोदी ने भी खिलाड़ियों को सफलता के मंत्र दिए। उनसे खेल के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर बात की। साथ ही कहा कि वह लक्ष्य बनाकर देश के लिए मेडल लाने का काम करें।

33

सरकार की तरफ से खिलाड़ियों की सभी तरह की सुविधा, संसाधन, अभ्यास समेत सभी जरूरत पूरी करने का कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। आधे घंटे के संवाद में पीएम व सीएम ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की संजीवनी देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ एक बजे सलावा में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

उनके साथ यूपी की राज्यपाल अनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही। सबसे पहले पीएम मोदी व सीएम योगी ने विभिन्न खेलों में देश को मेडल दिलाने वाले 32 खिलाड़ियों और उनके परिजनों से संवाद किया। यहां पीएम ने खिलाड़ियों को सफलता के मंत्र दिए। उनके सुनहरे भविष्य के संकल्प को समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

खिलाड़ियों के मन में बसे विचारों को जाना। साथ ही उनसे पूछा कि खेल के क्षेत्र में और क्या करने की जरूरत है? जिस पर खिलाड़ियों ने बेबाक अपनी बात रखी। भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी बताती हैं कि मोदी ने खिलाड़ियों से पूछा कि मिलकर कैसा लग रहा है? जिस पर खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाया। उनके परिजनों से भी बात की। पीएम ने कहा कि वह अपने खेल क्षेत्र में अच्छे से मेहनत करें और देश के लिए मेडल लाने का काम करें।

बाकी सरकारी खिलाड़ियों को हर एक सुविधा, संसाधन, अभ्यास, अच्छा भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम और सीएम से मिलकर खिलाड़ी भी जोश से लबरेज नजर आए। आधे घंटे खिलाड़ियों से संवाद करके पीएम ने खेल में भविष्य देखने वाले युवाओं को भी एक बड़ा सपना दिखाने का काम किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img