Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

इंग्लिश स्पीच कंपटीशन में मोहम्मद नावेद रहे अव्वल

  • जमीयत यूथ क्लब, भारत स्काउट गाइड के बीच कंपटीशन

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: जमीयत यूथ क्लब व भारत स्काउट एंड गाइड के छात्रों का इंग्लिश स्पीच कंपटीशन हुआ। जिसमें 15 छात्रों ने प्रतिभाग किया। गांव मलकपुर निवासी मोहम्मद नावेद ने कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शनिवार को गांव भूरा स्थित मदरसा जाहिदया फैज-ए-कामिल में जमीयत यूथ क्लब व भारत स्काउट एंड गाइड के छात्रों के बीच इंग्लिश स्पीच कंपटीशन का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीअत उलेम-ए-हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आकिल ने की।

कार्यक्रम में 15 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कंपटीशन में गांव मलकपुर निवासी मोहम्मद नावेद ने प्रथम व मोहम्मद मुजय्यन ने द्वितीय तथा गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी छात्र मोहम्मद मशकूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारत स्काउट एंड गाइड मास्टर मोहम्मद इरफान ने किया।

इस दौरान इरफान चौधरी एडवोकेट, मौलाना ताहिर, पूर्व ग्राम प्रधान चौधरी अहसान, अब्बास, मौलाना नाजिम, मौलाना रिफाकत, मास्टर परवेज, मास्टर मुबारक व मास्टर सरवर समेत सैकडोंग्रामीण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img