Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन के जिला महामंत्री बने मोहम्मद राशिद

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा ग्राम गोपी वाला निवासी मोहम्मद राशिद को अल्पसंख्यक मोर्चे का बिजनौर जिला महामंत्री नियुक्त किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव द्वारा अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन को भारतीय जनता पार्टी का ही अंग बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से एक बार फिर सरकार बनाने की बात कही गई।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां एक और चुनावी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी का अंग बताते हुए अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन की एक मीटिंग का आयोजन थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीवाला में किया गया मीटिंग में अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव नबी शेरखान ने अटल भारतीय हिंदू फाउंडेशन को भारतीय जनता पार्टी का ही अंग बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की बात कही।

साथ ही नबी शेर खान ने बताया की सबका साथ सबका विकास ही उनका व फाऊंडेशन के लक्ष्य है इसके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव द्वारा ग्राम गोपी वाला निवासी मोहम्मद राशिद को जिला महामंत्री का कार्यभार सौंपा राष्ट्रीय महासचिव नबी शेर खान द्वारा सौपे गए कार्य को पूरा करने तथा पार्टी सदस्यों के साथ हर समय तैयार रहने की बात जिला महामंत्री मोहम्मद राशिद द्वारा की गई।

हरि सिंह की अध्यक्षता व विक्रम सिंह के संचालन में आयोजित मीटिंग में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर, उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ आरएस यादव, अल्पसंख्यक महिला मोर्चा की आसमां परवीन, सौरभ कुमार विजयपाल सैनी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img