जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डा़ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा बीफार्मा षष्टम सेमेस्टर (तृतीय वर्ष) के घोषित परीक्षा परिणाम में कृष्णा फार्मेसी कॉलेज, बिजनौर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। कृष्णा फार्मेसी कॉलेज प्राचार्य डा़ प्रसन्न कुमार कर ने बताया कि बीफार्म़ षष्टम सेमेस्टर (तृतीय वर्ष) में छात्र मौहम्मद जुबेर ने सर्वाधिक 77़ 65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया व छात्र दीपांशु राजपूत ने 75़ 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय वहीं छात्र मोहम्मद आमिर अंसारी ने 75़ 64 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया

