- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को पुलिस ने की पूरी तैयारी
जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान कहा कि क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उदय प्रताप सिंह ने बताया धनबल वे चुनाव में तय सीमा से अधिक प्रत्याशी खर्च ना करें इस पर भी पुलिस की पूरी नजर रहेगी। चुनाव आयोग के निदेर्शों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
नगीना देहात थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सभी हलकों के सब इंस्पेक्टरों को निर्देश दिया वह अपने अपने क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से पारदर्शी निष्पक्ष नीति अपनाएं। पूरी सतर्कता बरतें तथा ग्रामों में रेड कार्ड कथा नोटिस, मुचलका पाबंद कराने की कार्यवाही समय से पहले पूरी कर ली जाए। संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स हो उसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया चुनाव में कच्ची शराब तथा बनावटी विदेशी मदिरा का प्रयोग ना हो उसकी रोकथाम के लिए थाने की सीमा से सटी उत्तराखंड कोटद्वार की सीमा को चुनाव के दिन पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि देहात क्षेत्रों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव आयोग के निदेर्शों का प्रत्याशी कड़ाई से पालन करें। जो भी व्यक्ति चुनाव आयोग के निदेर्शों का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

