Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गुमशुदा युवक मिला प्रेमिका के साथ, मां और भाई ने पीटा

  • चौधरी चरण सिंह पार्क में मां और भाइयों ने युवक को रंगेहाथ पकड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगासागर के रहने वाले एक युवक पर प्रेम का भूत इस कदर चढ़ा कि वह तलाक शुदा दो बच्चों की मां से इश्क लड़ा बैठा। यही नहीं युवक तीन दिन पहले अपने परिजनों को बताए बिना ही घर से गायब हो गया।

परिजनों ने युवक को खूब तलाश किया, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं लग सका तो उन्होंने दो दिन पहले थाना गंगानगर में गुमशुदगी दर्ज करा दी, लेकिन जब युवक के परिजनों को पता चला कि वह प्रेमिका के साथ कमिश्नरी पार्क में बैठा है तो वह लोग वहीं जा धमके और उनके रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर उनके बीच जमकर जूतम-पैजार हुई।

थाना गंगानगर क्षेत्र के गंगासागर कॉलोनी की रहने वाले विक्रांत का पड़ोस में ही रहने वाली तलाक शुदा दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग हो गया। विक्रांत की मां का कहना था कि महिला का दो जगह से तलाक हो चुका है और अब लंबे समय से बच्चों के साथ अपने परिजनों के पास रह रही है। आरोप था कि महिला ने उसके बेटे विक्रांत को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और तीन दिन पहले उसे लेकर घर से फरार हो गई।

उन लोगों ने विक्रांत को आसपास व रिश्तेदारों में खूब तलाश किया, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चल सका तो उन्होंने गंगानगर थाने में विक्रांत की गुमशुदगी दर्ज करा दी, लेकिन रविवार को उन्हें पता चला कि विक्रांत अपनी प्रेमिका के साथ चौधरी चरण सिंह पार्क में बैठा हुआ है।

जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने विक्रांत को उसकी प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। प्रेमी की मां को देख महिला वहां भड़क गई और उसके साथ हाथापाई करने लगी। जिसके बाद युवक की मां व प्रेमिका के साथ बीच सड़क पर जमकर जूतम-पैजार हुई।

वहीं युवक भी अपनी प्रेमिका के साथ ही रहने की जिद पर अड़ा रहा और उसे व उसके बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर फरार हो गया। इसके बाद युवक की मां काफी देर तक सड़क पर ही रोती रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img