- इंटर लॉकिंग खडंजों व नालों का शिलान्यास भी हुआ
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: नगर निगम द्वारा महानगर में कराये गए विकास कार्यो की श्रंखला में सोमवार को मेयर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने दिल्ली रोड स्थित महादेव कॉलोनी में करीब दो करोड़ रुपये के सीसी नाले व इंटर लॉकिंग खडं़जों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर पार्षद सुधीर पंवार, पार्षद मोनिका व अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
दिल्ली रोड स्थित वार्ड नंबर चार, महादेव कॉलोनी में जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण एक बडे़ भू भाग पर जलभराव रहता था। उस समस्या के निदान के लिए नगर निगम द्वारा त्यागी प्रोपर्टी से दिल्ली रोड तक आर सी सी नाले का निर्माण, पंत विहार में प्रदीप कुमार के सामने से महादेव कॉलोनी की पुलिया तक आर सी सी नाले का निर्माण, सुधीर प्रापर्टी से 100 फुटा रोड तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
इसके अलावा सुधीर प्रापर्टी से संजय चौधरी के मकान तक खडंजा लगाने और दिल्ली रोड से गुर्जर भवन तक इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का भी लोकार्पण किया गया।

