Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सांसद गिरीशचन्द्र ने सीएम को लिखा पत्र, मुआवजा देने की उठाई मांग

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित पत्र में अवगत कराया है कि उनके संसदीय क्षेत्र नगीना, जनपद बिजनौर के अन्तर्गत ग्राम काजीवाला में एक आदमखोर गुलदार ने गत 18 मार्च 2023 को एक महिला को मार दिया है।

जिसका नाम मिथलेश पत्नी हरि सिंह था। उसके कुछ दिन पहले 14 साल की एक किशोरी अदिति पुत्री दीपांकर निवासी ग्राम किरतपुर को मार दिया था और लगभग 2 दर्जन लोगों पर भी हमला कर चुका है। वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह इस क्षेत्र में कोई आम बात नहीं है।

मृतकों का परिवार बहुत ही गरीब है। इनके पास जीवनयापन का कोई आर्थिक स्रोत नहीं है। इसलिए उक्त मृतकों के परिवार में, उनकी योग्यतानुसार एक सरकारी नौकरी, साथ ही कम से कम 10-10 लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की जाए और उस क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाये। ताकि दोबारा भविष्य में ऐसी घटना न घटे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img