Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

गांधी आश्रम की संपत्ति के मामले में सांसद ने किया हस्तक्षेप

  • प्रशासक नियुक्त करने व दोषियों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गांधी आश्रम की संपत्ति पर कब्जे को लेकर चल रही ‘रार’ को लेकर गांधी आश्रम के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मिला तथा गांधी आश्रम के कर्मचारियों ने उनसे गांधी आश्रम में प्रशासक नियुक्त करने व दोषियों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। कहा गया कि जो इसमें भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कराई जाए।

क्योंकि जो इस भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं व पूरी टीम फिर से चुनाव कराकर गांधी आश्रम समिति पर कुंडली जमा कर बैठना चाहती है। इस प्रतिनिधिमंडल में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रही तथा कहा कि जल्द प्रशासक गांधी आश्रम में बैठाया जाए, ताकि जो भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन लोगों को सांठगांठ में करने का मौका ही नहीं मिले। उधर, भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह प्रकरण बेहद गंभीर है। इस मामले को वह पहले भी उठा चुके हैं

16 26

और फिर उठाएंगे तथा जो भ्रष्टाचार में लिप्त पदाधिकारी है, उनके खिलाफ कार्रवाई कराने का भी आश्वासन भाजपा सांसद ने दिया। क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम संगठन के मंत्री प्रेमचंद और क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने इस प्रतिनिधिमंडल की अगवानी की तथा सांसद को एक मांग पत्र भी सौंपा, जिस मांग पत्र पर सांसद ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img