Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

कंकरखेड़ा में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत

  • दो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: शनिवार देर रात हाइवे पर अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचाया। बाइक सवार युवक के परिजनों ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के रूकनपुर गांव निवासी जितेंद्र पुत्र बचन सिंह शुक्रवार को ससुराल कासमपुर में आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार शाम के समय अपने साढू रवि के साथ पल्सर बाइक पर शादी समारोह से लौट रहे थे। हाइवे पर कैलाशी अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही एक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गाड़ी आगे जा रही बाइक से जा टकराई।

21 23

जिससे बाइक सवार जितेंद्र व रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार दोनों घायल सड़क पर सिर लगने से घायल हो गए। राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया।

कार डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत

क्षेत्र में शनिवार देर रात हरिद्वार घुमने जा रहे कार सवार दो युवकों की कार गोवंश को बचाने के चक्कर में हाइवे पर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दिल्ली के शाहदरा के रोहताश नगर निवासी 26 वर्षीय नितिन पुत्र नरेश कुमार दोस्त के साथ हरिद्वार कार से घुमने के लिए जा रहे थे।

परिजनों ने बताय कि हाइवे पर ग्रैंड फाइव के मंडप के सामने अचानक सड़क पर एक गोवंश आ गया। इसी बीच कार चला रहे नितिन ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार ने कई कलाबाजी खाई। जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई।

19 22

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिय। परिजनों ने युवक के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया।

हाइवे पर हादसों में सात घायल

हाइवे पर रविवार को दो अलग अलग हादसों में वाहन आपस में भिड़ गए। हादसों में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। मुजफ्फरनगर के जड़ौदा गांव निवासी ललित रविवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर जा रहा था। ललित ने बताया कि वह गाजियाबाद में नौकरी करता है। रविवार को छुट्टी होने के चलते वह परिवार के लोगों से मिलने जा रहा था। जब, वह वलीदपुर कट के सामने पहुंचा तो हाइवे पर गन्ने से भरे ट्रक से कुछ गन्ने हाईवे पर गिर गए। जिस, कारण ट्रक के पीछे चल रही कार ने अचानक ब्रेक मार दिए।

कार के ब्रेक मारने के कारण उसके पीछे चल रही आल्टो कार आगे चल रही कार से टकरा गई और आल्टो से उनकी क्रेटा कार टकरा गई। टक्कर के बाद उनकी कार पलट गई। कार में सवार महिला, बच्चे व ललित का शोर सुनकर मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह कार को सीधा कर उन्हें बाहर निकाला। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। जिसमें, एंबुलेंस भी फंसी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायलों को उपचार दिलाया।

वहीं, आल्टो सवार विपुल निवासी तितावी मुजफ्फरनगर भी घायल हो गया। ललित ने थाने पर तहरीर दी है। वहीं, लोईया कट के सामने मेरठ निवासी अकबरुद्दीन की कार डीसीएम से टकरा गई। जिस, कारण पीछे से आ रहे दिल्ली निवासी नितिन की कार उनकी कार से टकरा गई। इसके बाद एक टेम्पो व दौराला निवासी शुभम की बाइक भी टेम्पो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शुभम, संगीता, कार सवार उर्मिला, आरती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार दिलाया।

सिपाही ने की खुदकुशी

मेरठ: खरखौदा थाना क्षेत्र के तिहाई में रहने वाले एक सिपाही ने शाहजहांपुर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

20 23

केशव कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी मोहल्ला तिहाई कस्बा खरखौदा की पोस्टिंग अल्लाह गंज थाना जनपद शाहजहांपुर में तैनाती चल रही थी। इस सिपाही ने प्राइवेट रूम ले रखा था। आज शाम कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुसाइड की सूचना मिलते ही परिजन शाहजहांपुर रवाना हो गए हैं।

गंगनहर पटरी पर लगा जाम, राहगीर हलकान

सरधना: कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर जाम की समस्या गंभीर हो गई है। रविवार को भी गंगनहर पटरी और नानू पुल पर भीषण जाम लगा रहा। कई किमी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी काफी पसीना बहाना पड़ा। मगर पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम रही। रात तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे।

22 23

कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी का चौड़ीकरण होने के बाद से जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। बड़े वाहन टोल बचाने के चक्कर में हाइवे की जगह गंगनहर पटरी से गुजरते हैं। जिसके चलते पटरी पर ट्रैफिक क्षमता से अधिक हो गया है। यही कारण है कि पटरी पर रोजाना भीषण जाम लगा रहता है। खासतौर पर सरधना और नानू पुल पर जाम की समस्या बनती है। रविवार को भी गंगनहर पटरी पर दिनभर भीषण जाम लगा रहा।

पटरी पर वहानों की लंबी कतार लग गई। कई किमी लंबे जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने भी काफी पसीना बहाया। मगर पुलिस भी जाम नहीं खुलवा सकी। कई बार तो राहगीरों के बीच आपस में ही झगड़ा हो गया। चंद पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए नाकाफी नजर आए। जिसका नतीजा यह रहा कि रात तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img