Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

MS Dhoni Retirement: धोनी ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, कहा-‘अभी फैसला लेने में लगेगा समय’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आईपीएल 2025 के अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ किया। इस मुकाबले के बाद सभी की नजरें एक बार फिर एम.एस. धोनी पर थीं, जिनके संन्यास को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं।

धोनी ने अपने भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट की

मैच के बाद धोनी ने अपने भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल संन्यास का फैसला नहीं ले रहे हैं और अगले कुछ महीनों में सोच-विचार कर तय करेंगे कि वे आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं। धोनी ने कहा, “मेरे पास अभी थोड़ा समय है। मैं जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहता। अगले कुछ महीने बाद तय करूंगा कि आगे क्या करना है।”

इस सीजन में सीएसके की कमान नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में थी, जबकि धोनी ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम की मदद की। हालांकि, टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और सीएसके ने 14 में से केवल 4 मुकाबले ही जीते।

फैंस के लिए राहत की खबर 

फैंस के लिए राहत की बात यह है कि धोनी ने फिलहाल संन्यास की घोषणा नहीं की है, जिससे उम्मीदें बनी हुई हैं कि माही को एक बार फिर पीली जर्सी में देखा जा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img