Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बंधक बनाकर मुंडाली में 25 लाख रुपए की लूट, बदमाशों ने घंटों खंगाला घर

  • महिला और उसके बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर दिया वारदात को अंजाम 

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मुंडाली: नंगलामल में नकाबपोश डेढ़ दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने एक परिवार के तमाम सदस्यों के कमरे में बंधक बनाकर नकदी व जेवरात समेत 25 लाख का डाका डाल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दूध लड्डू खाकर फरार हो गए। बदमाशों ने परिवार की महिला और उसके बच्चे को गन पाइंट पर लेकर मकान में रखे सेफ संदूक खंगाले।

44 4 45 3

नंगलामल निवासी बाबू पुत्र माशूक खेती और गन्ना मिल में मैली की ठेकेदारी करता है। सोमवार रात वह परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। लगभग 12:45 बजे डेढ़ दर्जन सशस्त्र नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और आंगन में सो रहे बाबू को जगाकर गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने परिवार के तमाम सदस्यों को बारी-बारी से जगाया और सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। तत्पश्चात बदमाशों बाबू की पुत्रवधू इमराना को गन प्वाइंट और उसके बेटे अब्दुल कादिर को छुरे की नोंक पर ऊपर कमरों में ले गए। वहां कमरों के दरवाजों और अंदर रखे सेफ व संदूकों का ताला तोड़कर लगभग तीन लाख नकदी, 35 तोले सोने, साढ़े तीन किग्रा. चांदी के जेवरात लूट लिए।

46 3

फिर बदमाशों ने नीचे कमरों में रखा सामान खंगाला। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने तसल्ली से दूध और लड्डू खाए और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों ने डेढ़ घंटा घर में कहर बरपाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए फोरेंसिक व सर्विलांस टीम को बुलाने का हवाला देकर कमरों में ताला डाल वापस लौट गई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि बदमाश नयी उम्र के स्थानीय भाषा बोल रहे थे। एक-दो बदमाश खड़ी बोली बोल रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img