Monday, May 18, 2026
- Advertisement -

नगर निगम ने बागपत रोड से हटाया अतिक्रमण

  • व्यापारियों के साथ हुई नोकझोंक, सड़क से अवैध कब्जा हटाया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने मंगलवार को टीपी नगर में बागपत रोड तथा तेजगढ़ी चौराहे पर अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया। नगर निगम को शिकायत मिल रही थी कि मलियाना फ्लाईओवर से आगे मलियाना पुलिस चौकी तक अतिक्रमण की बाढ़ आई हुई है। टीम ने मंगलवार को यहां पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और दुकानों के आगे हुआ पक्का निर्माण भी तोड़ दिया।

हालांकि इस दौरान टीम को थोड़ा विरोध भी झेलना पड़ा। बता दें कि बागपत रोड पर दुकानदारों तथा अन्य प्रतिष्ठान संचालकों ने सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण करके बड़े-बड़े टीन शेड डाल दिए हैं। बड़े-बड़े रैंप्स आदि बनाकर सड़क को अवरुद्ध किया हुआ है। जिस कारण से हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है।

20 21

नगर आयुक्त मनीष बंसल के निर्देश पर नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने पूर्व में सभी संबंधित दुकानदारों तथा प्रतिष्ठानों के संचालकों को अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लेने की चेतावनी दी। चेतावनी के बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके चलते मंगलवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर खुद ही अतिक्रमण पर हथौड़ा चला दिया।

प्रवर्तन दल की टीम सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक के नेतृत्व में जेसीबी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि सामान लेकर मय पुलिस फोर्स के बागपत रोड पहुंची और लेखपाल राजकुमार तथा विज्ञापन लिपिक वैभव वार्ष्णेय के साथ मिलकर अवैध अतिक्रमण तथा अवैध विज्ञापन पटों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया।

व्यापारियों ने जताया विरोध

टीम के पहुंचने पर यहां पार्षद अमित गुप्ता और व्यापार संघ के जगबीर ढ़ाका के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा भी किया, लेकिन उनकी यहां एक न चली और यहां अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रखा। यहां विरोध के बावजूद टीम ने अभियान चलाकर 100 से ज्यादा दुकानों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने पड़े सभी टीन शेडों को तोड़ दिया। दर्जनों अवैध रूप से सड़क पर निर्मित रैंप को हटाया।

वहीं प्रवर्तन दल की दूसरी टीम ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जसवंत तोमर के नेतृत्व में तेजगढ़ी चौराहे से पत्थर वालों के द्वारा सड़क पटरी पर कब्जा करके बनाए गए कच्चे-पक्के घरों को झोपड़ी समेत ध्वस्त किया गया। कुछ पत्थर वालों ने एक दिन की और मोहलत मांगी, जो उन्हें दे दी गई। टीम में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, जितेंद्र पाल सिंह मलिक, हवलदार मुनेंद्र कुमार, रूपेश तोमर, धीरज कुमार, हरेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, अनिल अधाना आदि शामिल रहे।

होर्डिंग लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी, हंगामा

देहली गेट थाना क्षेत्र में जली कोठी स्थित पटेल नगर तिराहे पर भाजपा मंत्री सोमेंद्र तोमर और दिनेश खटीक को शुभकाना का होर्डिंग लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने वहां हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला निपटाया।

22 17

जली कोठी का रहने वाला शाहनवाज भाजपा कार्यकर्ता है। वहीं पास में रहने वाला बादशाह सपा कार्यकर्ता है। मंगलवार रात में शाहनवाज पटेल नगर तिराहे पर विधायक सोमेंद्र तोमर और दिनेश खटीक को राज्यमंत्री बनाएं जाने पर बधाई देने के लिए होर्डिंग लगा रहा था। इसी दौरान सपा कार्यकर्ता बादशाह वहां पहुंच गया और उसने भाजपा का होर्डिंग लगाने से मना कर दिया।

जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। भाजपा और सपा कार्यकर्ता के बीच कहासुनी होते देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने देहली गेट थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला निपटाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img