Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर मोबाइल लुटेरों का आतंक, पीछा करने पर किया फायर

  • पिस्टल से आतंकित कर आधा घंटे में तीन युवकों से लूट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाइवे पर मंगलवार रात एक बाइक सवार दो बदमाशों ने आधा घंटे में तीन मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हाइवे की तरफ फरार हो गए। एक पीड़ित युवक ने बदमाशों का पीछा किया तो उस पर फायरिंग कर दी।

युवक फायरिंग में बाल-बाल बच गया। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। थाना क्षेत्र में हाइवे पर मंगलवार रात गोविंद पुत्र फकीर चंद निवासी दौराला से एक बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया। थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह पल्लवपुरम स्थित अशोक लिलैंड में अकाउंटेंट है।

23 15

वह शाम के समय ड्यूटी के बाद श्रद्धापुरी में कोचिंग करता है। कोचिंग से वापस लौटते समय खिर्वा फ्लाईओवर के पास एक बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर पीड़ित युवक की बाइक को रोक लिया। बदमाश शर्ट की जेब में रखे मोबाइल पर झपट्टा मारकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पीड़ित युवक पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया। फायरिंग होते ही युवक के होश उड़ गए। दूसरा मामला करनाल हाइवे पर शौर्य कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय आकाश दीक्षित पुत्र विकास दीक्षित के साथ हुआ। पीड़ित छात्र ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह शाम के समय घर के सामने स्थित एक दुकान पर फोटो खिंचवाने जा रहा था। इसी बीच पीछे से आए एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश हाइवे की तरफ फरार हो गए। दोनों पीड़ितों ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, तीसरी घटना रामनगर के रहने वाले रोहित पुत्र राजबल के साथ हुई। रोहित मोहकमपुर स्थित सुपरटेक में जॉब करता है।

वह शाम के समय घर लौट रहा था, जब वह शोभापुर के सामने पहुंचा तो पल्सर सवार दो बदमाशों ने पिस्टल से आतंकित कर रोक लिया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने हाइवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिल गई है, बदमाशों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img