Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

जमीन के लालच में की इकलौते साले की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मंसूरपुर: सगे जीजा ने ही अपने इकलौते साले की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसके ससुर के पास 22 बीघा जमीन थी। साले की हत्या करने के बाद वह सारी जमीन हड़पना चाहता था, मगर ससुर ने सालों बाद शक हो जाने पर अपने दामाद के खिलाफ थाने मे नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो पूरा मामला खुलता चला गया।पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

7 जनवरी 2019 को थाना क्षेत्र के गांव नरा निवासी जोगिंदर पुत्र मनफूल ने थाने में अपने पुत्र करीब 30 वर्षीय अमित के गुम हो जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन सालों तक भी अमित का कोई पता नहीं चल पाया था। इसके पश्चात 23 अगस्त 2020 को वादी जोगिंदर उपरोक्त ने अपने सगे दामाद सुंदर पुत्र जयपाल निवासी महलकी थाना जानसठ मुजफ्फरनगर के खिलाफ अमित का अपहरण कर हत्या कर देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। काफी दिन तक इस मामले की विवेचना तथा जांच पड़ताल की गई जिसमें सुंदर पर लगाए गए आरोप सही पाए गए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे सुंदर ने बताया कि उसके ससुर के पास करीब 22 बीघा जमीन है तथा अमित उसका इकलौता साला था। उसकी बहन श्यामलता की शादी मेरे साथ कर दी गई थी। मेरी नजर उस जमीन पर थी मैं अमित की हत्या कर उस जमीन को हड़पना चाहता था। इसलिए मैंने अमित की हत्या की योजना बनाई। अमित बेगराजपुर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था।

रविवार के दिन उसकी छुट्टी रहती थी। इसलिए मैं 6 जनवरी 2019 को बाइक लेकर बेगराजपुर गया और दावत के बहाने बाइक पर अमित को बैठाकर मंसूरपुर होते हुए चित्तौड़ा नहर झाल पर ले गया। वहां पर बैठकर मैंने उसे शराब पिलाई जब अमित को नशा अधिक हो गया तो मैं उसे नहर के पुल पर ले गया और पुल पर बैठकर कुछ देर तब बात करने के बाद मैंने एक नुकीले सरिये से उसकी गर्दन के पास हमला कर उसे नहर में धक्का दे दिया। जब उसके ससुर ने अमित के गुमशुदा होने की जानकारी दी तो वह अपने ससुर के साथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने चला गया था जिससे किसी को उस पर शक ना हो।

19 जनवरी 2019 को उसके पास जानसठ के एक टेलर मास्टर का फोन आया। टेलर मास्टर ने बताया कि उसके पास मेरठ के थाना जानी से फोन आया है, उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति का शव नहर से बरामद हुआ है। जिसकी शर्ट पर तुम्हारे दुकान के मोनोग्राम के साथ मोबाइल नंबर लिखा है। सुंदर ने टेलर से कहा कि मैंने तुझसे कोई शर्ट बनवाई ही नहीं। लेकिन जानकारी करने के लिए सुंदर जानी थाना मेरठ पहुंचा और वहां पर मृत व्यक्ति की पहचान अपने साले अमित के रूप में की।

पुलिस द्वारा की गई छानबीन में पूरा मामला खुलता चला गया था। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का पेशेवर हत्यारा है। इससे पहले भी सुंदर ने अपने साथियों पिंटू पुत्र अमर सिंह, अमित पुत्र ज्ञानचंद निवासी महलकी थाना जानसठ व मीनाक्षी पुत्री कृष्णपाल निवासी नयागांव फैजाबाद थाना जानसठ मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर सुनील गुप्ता पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला जफरनवाज कोतवाली मुजफ्फरनगर हाल निवासी दिनारपुर थाना गागालहेडी सहारनपुर की हत्या कर दी थी। उसकी भी हत्या कर शव नहर में ही फेंका गया था। जिसमें थाना गागलहेड़ी की ओर से उन्हें हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। अब मंसूरपुर पुलिस ने हत्यारे को जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img