जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: बड़ौत में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी पुलिस की बागपत पुलिस की संयुक्त आपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर जावेद मारा गया। कुख्यात अपराधी जावेद ने पुलिस कर्मियों पर गोली चलाई थी। इनामी बदमाश जावेद के मारे जाने की बागपत एसपी अभिषेक सिंह ने पुष्टि की है।
एसपी अभिषेक सिंह के मुताबिक इस बदमाश पर दिल्ली पुलिस की एक सिपाही की हत्या सहित करीब 20 से ज्यादा मामले थे। मारे गए आरोपी के पास से आॅटोमेटिक कार्बाइन सहित अन्य पिस्टल भी बरामद हुई है। बड़ौत में हुई मुठभेड़ में फिलहाल यूपी पुलिस के साथ ही स्पेशल सेल के अधिकारी भी मौजूद हैं।

