Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

आज राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद रहे।

मंगलवार 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में भाजपा मुख्यालय में हुई पार्टी संसदीय दल की बैठक के बाद मुर्मू के नाम का ऐलान किया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया था कि बैठक में 20 नामों पर विचार-विमर्श करने के बाद सबने एकमत से पूर्वी भारत से आने वाली आदिवासी महिला नेता द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

इससे पहले विपक्षी दल यशवंत सिन्हा को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। बताया गया है कि यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 21 जुलाई को की जाएगी।

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। जीत के आंकड़े से महज कुछ कदम दूर खड़ी एनडीए अब नवीन पटनायक और जगन मोहन रेड्डी के समर्थन के बाद बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकलती दिख रही है। वहीं विपक्ष जादुई आंकड़े से काफी पीछे नजर आ रहा है। जिसका सीधा मतलब है कि द्रौपदी मुर्मू ही भारत की अगली राष्ट्रपति हो सकती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img