Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

हाइवे के मुस्लिम होटलों पर ताला, पर्दे में शराब की दुकानें खुली

  • किसी भी ढाबा संचालक ने अभी तक नहीं लगायी नेमप्लेट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा के चलते हाइवे की सभी नॉनेवज दुकानें रविवार को बंद करा दी गयी हैं। इन पर ताले झूल रहे हैं, हालांकि शराब की दुकानें पर्दे में खुली हुई हैं। बीती रात 12 बजे के बाद कांवड़ यात्रा-2024 का एक्शन प्लान एक्टिवेट हो गया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक के साथ ही हाइवे की सभी नॉनवेज की दुकानें व मुस्लिम होटल बंद करा दिए गए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर मोदीपुरम में पल्लवपुरम के सामने हिन्दू नॉनवेज होटल हैं, इससे आगे खड़ौली कट पर करीब दर्जन भर मुस्लिम होटल ढाबे हैं तथा कुछ होटल ढाबे हाइवे के परतापुर क्षेत्र में पड़ते हैं। इन सभी को रविवार को बंद करा दिया गया है।

एनएच-58 कांवड़ यात्रा मार्ग पर थाना दौराला, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, टीपीनगर, जानी व परतापुर पड़ते हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि इन सभी थाना पुलिस ने एक दिन पहले ही हाइवे पर अपने क्षेत्र में पड़ने वाले मुस्लिम नॉनवेज होटल संचालकों को बता दिया था कि कांवड़ यात्रा के चलते जब तक यात्रा पूरी हो तब तक सभी मुस्लिम होटल बंद रहेंगे। इसके चलते रविवार को हाइवे से होकर गुजरने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग के सभी मुस्लिम होटल बंद रहे। वहीं, इस संबंध में कांवड़ यात्रा नोडल अधिकारी, एसपी टैÑफिक राघवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर नॉनवेज की सभी दुकानें व ढाबे तथा होटल बंद करा दिए गए हैं। यह पहले से भी बंद होते आए हैं। नया कुछ भी नहीं है।

खुले हैं शाकाहारी मुस्लिम ढाबे

हाइवे पर कई ढाबे ऐसे हैं जो शाकाहारी हैं, लेकिन उनके मालिक मुस्लिम और स्टॉफ हिन्दू है, ये सभी पूरी तरह से खुले हैं। कंकरखेड़ा थाना के चौकी हाइवे के ठीक सामने शाकाहारी ढाबा मुस्लिम का है, लेकिन वहां का ज्यादातर स्टॉफ हिन्दू है। बताया जाता है कि हाइवे पर ऐसे कई ढाबे हैं। जिनके मालिक मुस्लिम हैं, लेकिन बनाने वाले और सर्व करने वाले ज्यादातर हिन्दू हैं।

सोतीगंज, मछेरान व रेलवे रोड पर खुले हैं होटल

बड़ी भारी संख्या में कांवड़ियां रुड़की रोड से आगे बढ़ते हुए वाया बेगमपुल, गढ रोड, हापुड रोड तथा दिल्ली रोड से होकर निकलते हैं। दिल्ली रोड के सोतीगंज इलाके के सभी मुस्लिम नॉनवेज होटल खुले रहे। इसी तर्ज पर मछेरान का मीट मार्केट तथा रेलवे रोड के केसरगंज व दिल्ली रोड पर भी मुस्लिम नॉनवेज होटल खुले रहे। होटल संचालकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद वो काम नहीं करेंगे। कांवड़ यात्रा सोमवार से शुरू होगी।

पर्दे में खुली हैं शराब की दुकानें

कांवड़ यात्रा मार्ग पर कंकरखेड़ा क्षेत्र के दायमपुर व लाला मोहम्मदपुर इलाके में हाइवे पर अंग्रेज व देसी शराब के सरकारी ठेके हैं। शराब के ठेकों पर पर्दा डालकर यहां बिक्री की जा रही है। यहां पर पास-पास दो ठेके हैं, दोनों पर टेंट का पर्दा डाला हुआ है। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि जल लेकर जाने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

हिन्दू संगठन के नेताओं ने मुस्लिमों की दुकानों पर लिखे नाम

हिन्दू संगठन के नेताओं ने रविवार को कांवड़ यात्रा मार्ग पर मौजूद मुस्लिमों की दुकानों पर उनके नाम अंकित किए। उनसे कहा कि सभी अपनी दुकानों पर नाम की नेम प्लेट जरूर लगाएं, क्योंकि इस संबंध में प्रदेश की योगी सरकार ने बाकायदा आदेश जारी कर दिया है। सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में यह हो चुका है। मेरठ में अभी प्रशासन के आदेश का असर नजर नहीं आ रहा है। सोमवार से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है, इसलिए जरूरी है कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी मुस्लिम दुकानों पर नेम प्लेट लगी हों। हिन्दू संगठन के नेता सचिन सिरोही, मनोज सिसोदिया, अंकित, अनुज, प्रवीण, रविपाल आदि जानी थाना क्षेत्र के सुभारती चौकी क्षेत्र पहुंचे।

यहां उन्होंने बागपत रोड पर सुभारती यूनिवर्सिटी के समीप फ्लाईओवर के नीचे हेल्थ जूस कॉर्नर के मालिक अरकान अहमद की दुकान पर खुद अपने उसके नाम की नेम प्लेट लगाई। इसके समीप अहमद अंसारी खड़ौली निवासी जो फल का ठेला लगाता है। उसके ठेले पर भी उसका नाम लिखकर लगवाया। एक अन्य मुस्लिम शख्स जो नारियल पानी बेचता है, उसके स्टॉल पर भी नेमप्लेट लगवायी गयी। सचिन सिरोही का कहना है कि 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। अभी तक जिले में कहीं पर भी इस आदेश का पालन दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि यह अतिआवश्यक है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img