Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर को मिला नया गेस्ट हाउस

  • राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने अफसरों को साथ लेकर किया स्थलीय निरीक्षण
  • पीडब्ल्यूडी ने दी नये गेस्ट हाउस के निर्माण की स्वीकृति

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: राज्य सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुजफ्फरनगर में नए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को अफसरों को साथ लेकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जनपद में वीआईपी आगंतुकों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निर्माण को लंबे समय से प्रयासरत सदर विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग किमी.-122 के समीप पुराने बाईपास की अनुपयोगी भूमि पर नए निरीक्षण भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। मंत्री कपिल देव ने अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, ए.ई. एसके सैनी एवं पीडब्ल्यूडी के अन्य अधिकारियों के साथ साइट का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने निर्माण कार्य की उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए भी अफसरों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का धन्यवाद देते हुए कपिल देव ने बताया कि लगभग 4 करोड़ की लागत से 5,000 वर्ग मीटर में 8 कक्षों का एक भव्य गेस्ट हाउस बनेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के चंहुमुखी विकास को कृत संकल्पित है। बता दें कि अभी मुख्यालय पर सिंचाई विभाग का आर्य समाज रोड और पीडब्ल्यूडी का मेरठ रोड पर गेस्ट हाउस है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, कपिल त्यागी, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, सागर बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img