- बेइज्जती का बदला लेने के लिए दोस्त नहीं कर दी हत्या
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: पुलिस ने एक सप्ताह पहले हर्रा-जसड मार्ग पर हुई मुजफ्फरनगर के युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है।युवक की हत्या के पीछे मृतक के मृतक के परिवार वालों द्वारा फरार मुख्य हत्यारोपी की पिटाई करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि दूसरा अभी फरार है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जिले के थाना रतनपुरी के गांव समोली दयालपुर निवासी जितेंद्र पुत्र धन सिंह की हत्या करके शव को सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा-जसड संपर्क मार्ग पर एक सरकारी ट्यूबवेल की हौज में फेंक दिया गया था।पुलिस ने बरामद शव को अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।इस बीच एक सप्ताह पूर्व हत्या के मामले में पुलिस की जांच में सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी व दूसरे हत्यारोपी जवाहर नगर रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के दो लोगों के नाम प्रकाश में आए।
घटना का खुलासा करते हुए कार्यवाहक थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक जितेंद्र पुत्र धन सिंह बिजनौर जिले के नजीबाबाद की मैंसर्स पवन कुमार प्लांट में गांव पांचली बुजुर्ग निवासी अजमल पुत्र असगर व जवाहर नगर रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा निवासी शिव कुमार उर्फ पिंकू नौकरी करते थे, गिरफ्तार हत्याभियुत के हवाले से योगेंद्र सिंह ने बताया कि गत सात जनवरी को मृतक जितेंद्र प्लांट से नौकरी छोड़ कर वापस घर आ गया था।
इसे लेकर गिरफ्तार हत्या अभियुक्त अजमल ने पुलिस को बताया कि गत 29 जनवरी को उसके साथी प्लांट में काम करने वाले शिव कुमार उर्फ पिंकू ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि मृतक जितेंद्र ने उसकी अपने परिवार वालों से जून 2020 में सरेआम पिटाई करके खूब बेइज्जती की थी। इसे लेकर वह तभी से बेइज्जती महसूस कर रहा था और बदला लेने की फिराक में चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि शिवकुमार और पिंकू ने अपने साथी अजमल निवासी पांचली बुजुर्ग को इसमें शामिल करते हुए गत 29 जनवरी को उसे फोन कॉल करके बुलाया, कार्यवाहक थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में तीनों दोस्त रहे हैं जिसके चलते मृतक जितेंद्र शिव कुमार उर्फ पिंकू की फोन कॉल पर उनके बताए स्थान पर चला गया। जिसके बाद उन्होंने सैंटरो गाड़ी में बैठाकर उसे एक स्थान पर ले गए और खूब बीयर शराब पिलाई।
जिसके बाद शिव कुमार उर्फ पिंकू ने अपने साथी पांचली बुजुर्ग निवासी अजमल के साथ उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव मार्ग पर सरकारी ट्यूबवेल की हौज में फेंक कर वापस बिजनौर प्लांट में काम करने लगे। कार्यवाह थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की जांच में वह फोन कॉल डिटेल के आधार पर अजमल व शिवकुमार के नाम प्रकाश में आए, जिनमें से अजमल को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सेंट्रो बरामद कर ली गई है, जबकि शिवकुमार उर्फ पिंकू अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी धरपकड़ को दबिश दे रही है। हत्या के चौंकाने वाले खुलासे को लेकर परिजनों ने बताया कि उन्हें पिंकू से यह नहीं उम्मीद नहीं थी कि जितेंद्र का जिगरी दोस्त जिसका घर पर भी आना जाना था इस तरह की वारदात को अंजाम नहीं दे सकता।

