Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

मेरा कैरियर पहले से बेहतर फेज में है-जैकलीन फर्नांडिस

 

Senayvani 7


2००6 में ‘मिस यूनिवर्स श्रीलंका’ रह चुकी जैकलीन फर्नांडिस ने बेहद कम समय में, बॉलीवुड में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। पिछले साल वह सलमान खान स्टॉरर ‘राधे’ (2021) के स्पेशल सांग ‘दिल दे दिया….’ के अलावा डिज्नी हॉट स्टार पर आॅन स्ट्रीम की गई ‘भूत पुलिस’ (2021) में नजर आई थीं। हाल ही में अक्षय कुमार के मुख्य किरदार वाली ‘बच्चन पांडे’ (2022) में, जैकलीन फर्नांडिस सौफी के किरदार में नजर आईं। इस साल उनकी ‘अटैक’, ‘सर्कस’ और ‘रामसेतु’ फिल्में भी रिलीज होंगी। इनके अलावा वह कन्नड़ फिल्म ‘विक्रांत रोना’ में एक कैमियो भी निभा रही हैं।

जैकलीन फर्नांडिस की चर्चा हमेशा, उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनके ग्लैमरस अंदाज की वजह से होती रही है। इसके अलावा वह किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। पिछले कुछ समय से जैकलीन, मनी लांड्रिंग मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। 200 करोड़ के मनी लांड्ररिंग केस के आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर की कथित र्प्रेमिका के तौर पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट वाले जैकलीन से अब तक कई बार पूछ ताछ कर चुके हैं। कहा जाता है कि सुकेश ने जैकलीन को दूसरी एंजेलिना जोली कहते हुए अपने जाल में फंसाया था।

सुकेश ने लगातार जैकलीन के साथ अनेक तरह के लुभावने वायदे करते हुए उन्हें करोड़ों के उपहार भी दिए। इसी वजह से वह एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट के निशाने पर है। सुकेश के साथ मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम जुड़पे के कारण जैकलीन का कैरियर खासा प्रभावित हुआ है। कुछ फिल्मों से उनके बाहर होने की खबरें भी सामने आई हैं।

प्रस्तुत है जैकलीन फर्नांडिस के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश:

इस तथ्य में कितनी सच्चाई है कि ठग सुकेश प्रकरण के बाद आपको नागार्जुन की फिल्म ‘द घोस्ट’ से बाहर कर दिया गया है?

दरअसल इस फिल्म को मैं करने ही वाली नहीं थी। इसके लिए पहले काजल अग्रवाल का नाम फायनल हुआ था लेकिन जब उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की वजह से फिल्म छोड़ दी, तब मेकर ने मुझसे बातचीत की थी लेकिन मैंने इसके लिए अपनी स्वीकृति नहीं दी थी।

‘द घोस्ट’ नहीं सही लेकिन पवन कल्याण के साथ, आप जो तेलुगु फिल्म ‘हरी हारा वीरा मल्लू’ करने वाली थीं, अब आप उसका हिस्सा नहीं हैं। फिल्म में आपकी जगह नरगिस फाखरी ने ले ली है?

कुछ लोगों ने इस फिल्म में मेरे न होने की वजह मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में मेरा नाम आ जाना बताया, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर कृष जागरलामुडी कई बार कह चुके हैं कि मेरी डेट न मिल पाने की वजह से उन्हें दूसरे विकल्प पर विचार करना पड़ा। मुझे लगता है कि मेरा कैरियर पहले से बेहतर फेज में है।

‘बच्चन पांडे’ के बाद आप अक्षय कुमार के साथ एक और फिल्म ‘रामसेतु’ कर रही हैं। इसके बारे में बताएं?

अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में ‘रामसेतु’ के लिए मैं अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुकी हूं। भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी कहानी पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद् का किरदार निभा रहे हैं। नुसरत अक्षय की पत्नी की भूूमिका में हैं जबकि मैं अक्षय की टीम के मेंबर के रूप में उनके मिशन ‘रामसेतु’ में उनकी मदद करती नजर आऊंगी।

‘रामसेतु’ की तरह ‘सर्कस’ की भी शूटिंग आप खत्म कर चुकी हैं। अब इसके बाद क्या?

अब मैं ‘थलाइवी’ के निर्देशक एएल विजय की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हूं। यह एक इमोशनल हॉरर थ्रिलर है। मुझे लगता है कि मेरे लिए यह एक नया स्पेस है और इसे मैंने एक चैलेंज के तौर पर स्वीकार किया है। यह कैरेक्टर कुछ ऐसा है जो इसके पहले मैंने कभी नहीं किया। इसके अलावा साउथ स्टार किच्चा सुदीप के साथ 3 डी फैंटसी एक्शन एडवेंचर ‘विक्रांत रोना’ में कैमियो कर रही हूं।

सुभाष शिरढोनकर


janwani address 64

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img