जनवाणी संवाददाता |
शामली साहब मेरी बेटी अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर मेरे दामाद की हत्या करा सकती है। राजा रघुवंशी हत्याकांड और उसकी पत्नी सोनम का हलवा देते हुए महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। अब उसके प्रेमी और साथियों ने मिलकर पति की गैर मौजूदगी में मकान के ताले तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मेरठ के सरधना के गांव निवासी महिला ने चौसाना चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी 12 साल पहले चौसाना क्षेत्र में हुई थी। 31 मई माह में उसकी बेटी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिससे समाज में उनकी बदमानी हुई जिसके चलते पति व मायके वालों ने उससे संबंध खत्म कर लिए। अब 11 जून को महिला अपने पति और साथियों के साथ पहुंची तथा दामाद के घर का ताला तोडकर जबरन कब्जा कर लिया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी अपने प्रेमी व साथियों के साथ मिलकर सोनम की तरह राजा रघुवंशी की हत्या जैसे उसके दामाद की भी हत्या करा सकती है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की।

