Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

बेहट नगर पंचायत सभासदों ने बनाया संगठन

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: शुक्रवार की देर शाम कस्बे के मोहल्ला सड़कपार में सभासदों की एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सभासदो ने अपने संगठन का विस्तार किया। मोहल्ला सडकपार में स्थित आरडी पब्लिक स्कूल में सभासद मुकेश राणा के कार्यालय पर नगर पंचायत बेहट के सभासदों की मीटिंग आयोजित की गई।

जिसमें नगर पंचायत 16 सभासदो मे से 14 उपस्थित रहे। मीटिंग में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया और मुकेश राणा को सभासदों का अध्यक्ष चुना गया। जबकि संरक्षक पद पर बाबूराम धीमान को सचिव पद पर फराज अहमद फौजी एवं कोषाध्यक्ष पद पर हेमंत जैन को चुना गया।

इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कस्बे का चहुमुखी विकास है। कस्बे की जनता के लिए मैं 24 घंटे तैयार हैं उन्होंने कहा कि लंबित पड़े प्रस्तावित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान मोहित जैन, सलीम अहमद, विजय नायडू, आरिफ नबी, रविकांत गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि मुस्तकीम अय्यूबी, गुड्डू पीरज़ादा, नोशाद मलिक, अरशद खान, सुरेश कुमार मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img