Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

नगरायुक्त ‘विकास प्रणेता सम्मान’ से सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम व स्मार्ट सिटी योजना के माध्यम से सहारनपुर को विकास रथ पर सवार करने वाले नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह को टीवी चैनल दिव्य की ओर से विकास प्रणेता सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र प्रतिनिधि विजेश जोशी ने भेंट किया।

नगर निगम और समार्ट सिटी के अंतर्गत योजनाओं का बेहतर क्रियान्वन कर सहारनपुर को विकास के पथ पर अग्रसर और महानगर का सौंदर्यीकरण करने के लिए दिव्य टीवी चैनल द्वारा नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह को ‘विकास प्रणेता सम्मान’ देकर सम्मानित किया। चैनल द्वारा सहारनपुर के विकास और सौंदर्यीकरण पर चैनल के लिए युवा पत्रकार शारंग जोशी द्वारा एक लंबा साक्षात्कार भी लिया गया।

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि सहारनपुर को कूड़ा मुक्त बनाया जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए कई योजनाएं बनायी गयी हैं और यदि जनता का सहयोग मिला तो नगर निगम सहारनपुर देश में नंबर वन के मुकाम पर आ जायेगा। शारंग जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण रविवार 6 दिसंबर को प्रातः 11 बजे होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img