Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

मंसूरपुर में जाम के बाद किसानों ने किया दिल्ली कूच

जनवाणी संवाददाता |

मंसूरपुर: पंजाब और हरियाणा के किसानों के समर्थन में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व मे किसानों ने दोपहर नावला कोठी पर हाईवे जाम के बाद दिल्ली कूच कर दिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए कहा कि अब वेस्ट यूपी के किसान भी पंजाब के किसानों के समर्थन में दिल्ली का घेराव करेंगे। राकेश टिकैत ने शांति पूर्ण आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि अब रास्ता जाम नहीं करना है।फोर लेन हाईवे पर सीधे हाथ पर ट्रैफिक चलता रहेगा।जाम नहीं लगाना जहां रात होगी वहीं रुकेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों ने थाना क्षेत्र के पास नावला कोठी पर हाईवे पर अपनी ट्रेक्टर ट्रालियां खडी कर जाम लगा दिया। इसके चलते हाइवे पर यातायात रुक जाने से आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खासतौर से शादी विवाह के चलते आमजन समय से नहीं पहुंच पाने के डर से नाराज दिखाई दिया। अधिकतर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। गत दिवस पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन में जाम के ऐलान को देखते हुए शुक्रवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन चैकन्ना था।

37 16

हालांकि किसानों ने वहां पहुंच कर जाम लगा दिया। इस बीच वहां पहुंचे अधिकारियों के समझाने बुझाने का भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। काफी देर बाद राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि पंजाब से आए किसानों की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली को घेरेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि युद्ध शुरू हो चुका है।

जिसे शामिल होना है वह होता जाए। इस युद्व में जो घायल होगा, वह वापस लौटता रहेगा, दूसरे नए लोग शामिल होकर उनकी जगह लेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का जत्था आज शाम पांच बजे तक किसान क्रांति गेट तक पहुंचेगा। और यह भी कहा कि भारत सरकार से किसानों की लड़ाई शुरू हो चुकी है। हालत खराब हो चुके हैं। अब न्याय के लिए दिल्ली घेरी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकार से यह लड़ाई नहीं है बल्कि केंद्र सरकार से है।

राकेश टिकैत ने आसपास के जनपदों से भी किसानों को जत्थे बनाकर किसान क्रांति गेट पर आने के लिए कहा। जाम समाप्त कर दिल्ली कूच करने के एलान के साथ ही जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय रहा कि भाकियू के गढ़ मुजफ्फरनगर में नावला मोड पर उम्मीद अनुसार भारतीय किसान यूनियन भीड़ नहीं जुटा पाई। इसका कारण इस समय गन्ने को लेकर किसानों की व्यस्तता बताया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img