Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

नाहिद हसन-तबस्सुम के समर्थन में ग्रामीणों की पंचायत

  • कैराना के गांव अकबरपुर सुनहेटी में पंचायत में उठी आवाज

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सपा विधायक नाहिद हसन व उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर गैंगस्टर लगाने के विरोध में अकबरपुर सुनहेटी में पंचायत हुई जिसमें गैंगस्टर की कार्रवाई खत्म करने की मांग की गई। साथ ही ग्रामीणों ने जल्द ही गैंगस्टर नहीं हटने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

72 4

शुक्रवार को गांव अकबरपुर सुनहेटी में पंचायतघर पर सपा विधायक नाहिद हसन व उनकी मां तबस्सुम हसन के समर्थन में पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व विधायक नाहिद हसन पर गैंगस्टर की कार्रवाई राजनीतिक षडयंत्र है।

नाहिद हसन गरीब मजलूम व किसानों की आवाज उठाते रहे हैं। नाहिद हसन की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। सर्व समाज नाहिद हसन के साथ है। पंचायत में नाहिद हसन व तबस्सुम हसन पर लगाए गए गैगस्टर के मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई। पंचायत की अध्यक्षता सलीम खुरगान ने की। इस अवसर पर फाजिल, अकबर, दिलदार, हारूण, मौलवी मैसर, संदीप, विक्रम, जाबिर, वसीम आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img