Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

बिजनौर को आठ विकेट से हराकर नजीबाबाद ने कब्जाई ट्राफी

  • नजीबाबाद के फैसल को मैन आॅफ द मैच से नवाजा गया

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: स्टार यंग क्लब के तत्वावधान में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नजीबाबाद ने बिजनौर को आठ विकेट से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया।

स्टार क्लब के तत्वावधान में एमक्यू इंटर कालेज में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बिजनौर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 179 रन बनाएं। जवाब में खेलते हुए नजीबाबाद की टीम ने 20 ओवर में दो विकेट खो कर 180 रन बनाए।

नजीबाबाद की तरफ से फैसल ने 22 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फैसल को मैन आॅफ द मैच से नवाजा गया जबकि नजीबाबाद के फैसल और बिजनौर के शाबान को संयुक्त रूप से मैन आॅफ द सीरीज से नवाजा गया।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी एपी पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर राणा प्रताप सिंह, साहानपुर चेयरमैन मेहराज अली, पालिकाध्यक्ष स्योहारा अख्तर जलील, वरिष्ठ समाजसेवी असजद चौधरी, इमरान अख्तर उर्फ सनी द्वारा संयुक्त रुप से विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील ने कहा कि स्टार यंग क्लब के तत्वावधान में चले जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जहां खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा तो वहीं दर्शकों ने भी मैच का पूरा आनंद लिया। संस्था इसके लिए बधाई की पात्र हैं।

अधिशासी अधिकारी एपी पांडे ने कहा कि लगातार सभी मैचों में स्योहारा के आयोजकों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। वरिष्ठ अतिथि कुंवर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि लगातार चले इस टूर्नामेंट में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है और इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए ताकि प्रतिभओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

कार्यक्रम के आयोजक सलमान उर्फ अमन अख्तर ने सभी का आभार व्यक्त किया। मैच के दौरान असद शम्स व मोहम्मद सद्दाम ने अंपायर की भूमिका निभाई जबकि स्कोरर आजमी व कामेंट्री जमाल अहमद ने की। इस मौके पर खलीक चौधरी, जावेद शम्स, नेजर अमान, मौ. असलम, फराज उर्फ जुल्लू, सज्जू अहमद, मौ. अली, शाजी अहमद, मौ. दानिश आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img