Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

नांगलसोती थाना सील: फरियादी थाने के मुख्य गेट के बाहर ही दर्ज करा रहे हैं शिकायत

  • चार दिन पूर्व कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आने से पॉजिटिव होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो |

नांगलसोती: कोरोना की जांच में दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिलने से नांगलसोती थाने में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद थाने के मुख्य गेट को पूरी तरह सील कर दिया गया। जिस कारण फरियादियों को मुख्य गेट के बाहर ही अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

21 अगस्त को नांगल पुलिस ने तिसोतरा के एक व्यक्ति का चालान धारा 151 में किया था। जिसके बाद यह व्यक्ति मेडिकल जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद इस व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना परीक्षण कराया गया था।

जिसमे नांगल थाने के दो पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमे एक महिला पुलिसकर्मी बताई जा रही है। पुलिसकर्मियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से नांगल थाने में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद थाना का मुख्य गेट पूरी तरह सील कर दिया गया है।

किसी को भी थाना परिसर में जाने की अनुमति नहीं है। जिस कारण फरियादियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए मुख्य गेट के बाहर ही प्रतीक्षा करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। वही जिस व्यक्ति का 21 अगस्त को चालान किया गया था उसके परिवार में भी उसकी पत्नी सहित तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए है। नांगलसोती थाने मे एक व्यक्ति का चालान करना अब पुलिसकर्मियों को भारी पड़ता नजर आ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img