Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

106 फीट उंचा राष्ट्रीय ध्वज बनेगा आकर्षण का केंद्र

जनवाणी ब्यूरो |

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में शहीद स्थल झूलाघर पर लगने वाला 106 फीट का राष्ट्रीय ध्वज पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। झंडे के लिए ध्वज दंड खड़ा कर दिया गया है।

पहाड़ों की रानी के सौंदर्य में चार चांद लगाने के लिए एमडीडीए शहीद स्थल झूलाघर पर 106 फीट का राष्ट्रीय ध्वज शीघ्र लगेगा, जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है।

मालरोड पर ध्वज के दंड को खंडा करने के लिए बड़ी मशीन आई जिसके माध्यम से ध्वज दंड खडा किया गया इस दौरान मालरोड बंद रखी गई व पुलिस तैनात रही।

ध्वज दंड देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गये। एमडीडीए के अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा ने बताया कि यह झंडा 25 लाख की लागत से लगाया जा रहा है जो मसूरी के आकर्षण को बढायेगा। वहीं कहा कि शीघ्र ही इसका उदघाटन किया जायेगा।

इसके शीर्ष पर हाई मास्क लाइट भी लगाई जायेगी। वहीं बताया कि इस ध्वज को लगाने वाली कंपनी एक साल तक इसकी मेंटीनेंस करेगी व एक कर्मचारी रखेगी वहीं ध्वज के क्षतिग्रस्त होने पर नया ध्वज लगाया जायेगा। कंपनी ने एमडीडीए को चार ध्वज दिए हैं। मालूम हो कि मालरोड की शान बनने जा रहा 106 फीट उंचा ध्वज उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में पहला है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img